जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह अचानक से आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची । करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड टीम के प्रशांत सिंह ने बताया कि आज सुबह बोरानाडा थाना क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर बोरानाडा, बासनी सहित आसपास के फायर स्टेशन से टीम में मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में हैंडीक्राफ्ट के फर्नीचर बनाने में उपयोग होने वाला सामान रखा हुआ था। फैक्ट्री में बने अलग-अलग चेंबर में से धुआं उठा रहा था। टीम ने आग पर तुरंत काबू पाने के प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


