शहर में रविवार को कई क्षेत्रों में सुबह 6.30 से 9 बजे बिजली बंद रहेगी। शहर के 33 केवी जीएसएस मिनी यार्ड बासनी से 11 केवी 6 नंबर फीडर तक बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही महावीर नगर, सोऊ की ढाणी, भवानी नगर, वीर तेजा नगर, तांडियों की ढाणी, महादेव नगर, बर्रा नगर, पटेल नगर, नैणों की ढाणी, विश्वकर्मा नगर, बालाजी नगर, राजेश्वर नगर, मालियों की ढाणी और 6 नंबर फीडर से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।


