जोधपुर में कई जगह पर गैस पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन लापरवाही के चलते कई बार गैस लीकेज जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। जोधपुर के तनावडा के निकट चंपा रेस्टोरेंट सालावास रोड पर जेसीबी से विद्युत लाइन का कार्य करते समय शनिवार को गैस की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके चलते गैस रिसाव होना शुरू हो गया। मौके पर हड़कंप मच गया। इधर अलर्ट मिलने के बाद AG P कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और करीब 15 मिनट में गैस रिसाव को बंद किया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जिस जगह पर गैस रिसाव हुआ। वहां पर दो विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगे हुए थे। इसके समीप इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप भी था। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। बता दे की गैस कंपनी की ओर से पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन अधिनियम 1962 के तहत बिना किसी सूचना के गैस पाइपलाइन की खुदाई करना अपराध है। जिसका उल्लंघन करने पर 25 करोड रुपए तक का जुर्माना और 3 साल तक की कैद भी हो सकती है। इस पूरे मामले को लेकर गैस कंपनी की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


