जोधपुर के विकास पर 50 करोड़ से ज्यादा-खर्च करेगी सरकार:झालामण्ड में बनेगा श्रीयादे पैनोरमा, लूणी में DSP ऑफिस, पीपाड़ में खुलेगा कैम्प कोर्ट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए जोधपुर जिले के लिए भी कई घोषणाएं की हैं। सरकार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए जिले में धार्मिक पर्यटन, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक मजबूती के लिए बड़े प्रावधान किए हैं। इनमें जोधपुर के झालामंड में श्रीयादे पैनोरमा, लूणी में पुलिस उप अधीक्षक/एसीपी ऑफिस और पीपाड़ में कैम्प कोर्ट की घोषणा भी शामिल है। धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विकास
मुख्यमंत्री ने जोधपुर की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देते हुए झालामण्ड में ‘श्रीयादे पैनोरमा’ बनाने की घोषणा की है। साथ ही, श्रद्धालुओं की विशेष आस्था के केंद्र रातानाडा स्थित श्री गणेश मंदिर के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा शेरगढ़ के श्री वांकल धाम महातीर्थ-वीरात्रा में रोप-वे निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकुण्डा में स्थित बावड़ी और पानी के कुंड को पुनर्जीवित कर उसके सौंदर्यीकरण के लिए भी 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। न्यायिक और प्रशासनिक सुधार
न्यायिक सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए बिलाड़ा तहसील के पीपाड़ शहर में अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायाधीश न्यायालय का ‘कैम्प कोर्ट’ संचालित किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर लूणी में नवीन वृत (Circle)/ पुलिस उप अधीक्षक (एसीपी) ऑफिस खोलने की घोषणा की गई है। सड़कों के लिए भारी बजट का प्रावधान
जोधपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट्स मंजूर किए गए हैं: पेयजल और ऊर्जा सुधार
यह खबर भी पढ़ें… बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुर में 48-घंटे में पानी की सप्लाई से मिलेगी राहत:750 करोड़ रुपए होंगे खर्च; बजट में घोषणा- भाटी, जलजोग चौराहे पर बनेगा अंडरपास डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 11 फरवरी को बजट में जोधपुर को बड़ी सौगात देते हुए विकास और पर्यटन को नई दिशा देने वाली कई अहम घोषणाएं की हैं। शहर में अभी 48 घंटे में पानी की सप्लाई की जाती है। आने वाले समय में जलापूर्ति का अंतराल कम किया जाएगा। इसके लिए जलापूर्ति के लिए पम्प लाइन, जलाशय निर्माण जोधपुर सहित अन्य शहरों में किया जाएगा। इसके लिए 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *