जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष के इस्तीफा देने का मामला:संस्थाओं के रजिस्ट्रार ने दिए आदेश, 7 दिन में मांगी आय, व्यय को लेकर जानकारी

जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के स्थिति पर के मामले को लेकर अब संस्थाओं के रजिस्ट्रार की भी एंट्री हो चुकी है। इसको लेकर जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संस्थाओं के रजिस्ट्रार मोहम्मद हारुन बेलिम की ओर से आदेश जारी किए गए हैं जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। बता दे की जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया और कोषाध्यक्ष अरिष्ट सिंघवी ने 17 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे में संगठन के सचिव सुखदेव देवल पर वित्तीय अनियमितताओं, रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करने सहित कई आरोप भी लगाए गए थे। अब रजिस्ट्रार मोहम्मद हारुन बेलिम की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसमें सात दिवस में संगठन की ओर से आयोजित की गई बैठक, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मिली ग्रांट, आय व्यय और अन्य रिकार्ड को लेकर जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा बैठक के खर्चे, रिकॉर्ड आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *