जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस अब नए नंबर से चलेगी:कोच की संख्या और श्रेणी में भी हो रहा फेरबदल

उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली लोकप्रिय ट्रेन ‘मंडोर एक्सप्रेस’ के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को अब नए नंबरों के साथ चलाया जाएगा और यात्रियों की सुविधा के लिए इसके कोच कंपोजिशन में भी बदलाव किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 22995/22996, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस अब नए नंबरों के साथ पटरी पर उतरेगी। यह ट्रेन जोधपुर से 1 मई से और दिल्ली से 2 मई से गाड़ी संख्या 22491/22492 के रूप में अपनी सेवाएं देगी। कोच कंपोजिशन में भी बदलाव रेलवे ने ट्रेन की क्षमता और यात्रियों की श्रेणी को ध्यान में रखते हुए डिब्बों की संरचना में भी बदलाव किया है। अब इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें: एसी कोच: ट्रेन में 1 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 2 सैकण्ड एसी और 6 थर्ड एसी कोच शामिल किए गए हैं। स्लीपर और जनरल: सामान्य यात्रियों के लिए 6 द्वितीय शयनयान (सेकंड स्लीपर) और 4 साधारण श्रेणी (जनरल) के कोच होंगे। अन्य कोच: इसके अतिरिक्त ट्रेन में 1 पेंट्रीकार, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बा भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *