राज्य सरकार ने देर रात 21 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। ज्यादातर अफसरों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किए गए हैं। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी के तबादले किए गए हैं। एसओजी आईजी शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का तबादला जयपुर के स्पेशल कमिश्नर के पद पर किया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश का तबादला जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया है। प्रमोशन के बाद कहां भेजे गए सीनियर IPS? एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय, विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड, मुख्यालय से एडीजी क्राइम ब्रांच, राजस्थान के पद पर किया है। प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस से एडीजी, इंटेलिजेंस के पद पर प्रमोट किया है। जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी, ट्रेनिंग के पद पर तबादला किया है। जोधपुर रेंज की आईजी राजेश मीणा का तबादला आईजी होमगार्ड जयपुर के पद पर किया है। एस परिमल का आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय से आईजी एसीबी के पद पर तबादला किया है। विकास कुमार से वापस ली एटीएस की जिम्मेदारी अब तक आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार को अब आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का जिम्मा दिया गया है। उनसे एटीएस का जिम्मा वापस ले लिया है। राहुल प्रकाश जयपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह को आईजी (सीआईडी सीबी) से आईजी (जोधपुर) रेंज, राहुल प्रकाश को स्पेशल पुलिस कमिश्नर जयपुर से आईजी जयपुर रेंज, ओम प्रकाश- 2 का तबादला पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज के पद पर किया है। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा का तबादला आईजी SCRB जयपुर के पद पर किया है। अजय पाल लांबा का आईजी SCRB से आईजी एसओजी जयपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है। सत्येंद्र कुमार होंगे RITI सीईओ सत्येंद्र कुमार को आईजी, एससीआरबी जयपुर से सीईओ राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन (RITI)जयपुर के पद पर लगाया है। आईपीएस को आईएएस वाली प्रशासनिक पोस्ट दी गई है। जेडीए डीआईजी राहुल कोटकी का तबादला प्रीति चंद्र को डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से आईजी लॉ एंड आर्डर प्रशासन जयपुर, हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी,जोधपुर से आईजी, सीआईडी सीबी जयपुर के पद पर लगाया है। जेडीए जयपुर में डीआईजी राहुल कोटकी की का तबादला आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय के पद पर किया है। राजेश सिंह को एसीबी, डीआईजी थर्ड से आईजी एटीएस जयपुर के पद पर लगाया है। कालूराम रावत को डीआईजी पुलिस हाउसिंग से आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर के पद पर लगाया है। अब यहां देखिए- IPS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


