जोधपुर पुलिस की डुप्लीकेट माल पर कार्रवाई:ब्रांड के नाम से ऑयल बेचने की मिली थी शिकायत, दुकानों पर ली तलाशी

जोधपुर शहर में मंडोर कृषि मंडी में कई जगहों पर चोरी छिपे नामी कंपनियां के नाम से मिलता-जुलता ब्रांड भी बचा जा रहा है। इसी को लेकर मिली एक शिकायत के आधार पर आज जोधपुर में पुलिस की टीम मंडोर मंडी में कार्रवाई कर रही है। यहां पर एक दुकान पर एक ब्रांड के नाम से बिक रहे तेल और अन्य खाद्य पदार्थों को लेकर जांच की जा रहीहै। बताया जा रहा है कि एक कंपनी की ओर से अपने नाम से नकली उत्पाद बेचे जाने और कॉपीराइट एक्ट को लेकर मामला दर्ज करवाया था इसी के आधार पर आज पुलिस की टीम है शाम के समय मंडोर मंडी में पहुंची। पुलिस कंपनी के नाम से नकली माल बनाकर बेचने की शिकायत को लेकर जांच कर रही है फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *