उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आधुनिक निगरानी व्यवस्था का विस्तार किया है। मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों पर कुल 447 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण देना और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाना है। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इन कैमरों के जरिए प्रवेश-निकास द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक की लाइव निगरानी की जा रही है। जैसलमेर स्टेशन पर सर्वाधिक 219 कैमरे अमृत स्टेशन योजना के तहत करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हो रहे जैसलमेर रेलवे स्टेशन को हाईटेक सुरक्षा घेरे में लिया गया है। डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, जैसलमेर स्टेशन पर सबसे अधिक 219 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही जोधपुर मंडल के अन्य सात स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 228 अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर कैमरों की स्थिति जोधपुर मंडल द्वारा यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे:
कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इन सभी कैमरों की लाइव फुटेज रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम के माध्यम से मॉनिटर की जा रही है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान कर तत्काल कार्रवाई करना संभव हो सकेगा। यह प्रणाली विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, चोरी, जेबकतरी और अवैध प्रवेश जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक होगी। भविष्य की योजना और तकनीकी उन्नयन रेल प्रशासन के अनुसार, यह पहल न केवल सुरक्षा बढ़ाती है बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद करती है। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार अन्य स्टेशनों पर भी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और आधुनिक सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएंगे।


