जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) ने शहर के कई इलाकों में 7 मार्च (शनिवार) को बिजली कटौती का निर्णय लिया है। बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते सरकारी बेरा, रामनगर (एचटीएम-प्रथम) और अशोक उद्यान (एचटीएम-चतुर्थ) उपखंड के दर्जनों क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। सुबह 8 से 11 बजे तक इन इलाकों में असर सहायक अभियंता (एचटीएम-चतुर्थ) कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 33/11 केवी सबस्टेशन अशोक उद्यान से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: सेक्टर 20-21 (उद्यान अपार्टमेंट, मारवाड़ अपार्टमेंट), सेक्टर 11 और 12 (राजीव गांधी कॉलोनी, रूप रजत कॉलोनी), खेमे का कुआं, एचआईजे फ्लैट, केशव नगर, धन्वंतरी हॉस्पिटल और इसके आस-पास का संपूर्ण क्षेत्र शामिल है। दिन में 11 से दोपहर 1 बजे तक यहां रहेगी कटौती रखरखाव के इसी क्रम में सहायक अभियंता (एचटीएम-प्रथम) ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में बिजली बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 33/11 केवी सरकारी बेरा उपचौकी से संबंधित इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: सरकारी बेरा, राम नगर, श्रीराम नगर, नरसिंह नगर, पार्श्वनाथ नगर, गांधी नगर, प्रेम नगर, न्यू रूप नगर, मियो का बेरा और कुसुम विहार से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र प्रभावित रहेगा।


