शहर और सटे इलाकों में कल को जलापूर्ति बाधित रहेगी। गर्मियों के लिए जल भंडारण और सभी फिल्टर प्लांट और पाइप लाइनों के रखरखाव के लिए ऐसा किया जाएगा। कायलाना, चोपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी इलाकों में 17 फरवरी की निर्धारित जलापूर्ति अब 18 फरवरी को होगी। वहीं 18 फरवरी की जलापूर्ति 19 फरवरी को की जाएगी। ये रहेगा बदला हुआ शेड्यूल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नगर वृत्त जोधपुर) के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता के अनुसार, झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों जैसे सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास के इलाकों में 17 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।जबकि 18 फरवरी की जलापूर्ति अब 19 फरवरी को होगी। 19 फरवरी की जलापूर्ति 20 फरवरी को की जाएगी।


