जोधपुर में चंग की थाप पर अपने आप बजेंगे मजीरे:कारीगरों ने होली के त्योहार को लेकर तैयार किए, सीजन में 4 हजार से ज्यादा की बिक्री होती है

जोधपुर शहर से लेकर गांवों में इन दिनों फाल्गुन महीने के साथ ही चंग पर गीतों की आवाज गूंजने लगी है। खास बात ये है कि चंग का क्रेज आज भी लोगों में हैं। इसी के चलते शहर के कारीगर इन दिनों चंग बनाने के काम में जुटे हैं। शहर में करीब 10 परिवार हैं जो चंग बनाने का काम कर रहे हैं। बदलते समय के साथ भले ही चंग की जगह आधुनिक चीजों ने ले ली हो लेकिन आज भी गावों में इसकी डिमांड है। इस बार चंग के साथ ही मजीरे और झांझ बजने वाली चंग भी तैयार की गई है। खास बात ये है कि जोधपुर में बनने वाले इन चंग की गुजरात के कई शहरों में भी सप्लाई की जाती है । चंग बनाने वाले जितेंद्र चौहान ने बताया उनका परिवार करीब 40 से इस काम को करता आया है। जोधपुर में चंग की करीब 15 दुकानें हैं। यहां इस सीजन में करीब 4 हजार से 5 हजार के बीच चंग की बिक्री होती है। इस बार चंग के साथ ही मजीरे की आवाज आए इसके लिए भी खास चंग तैयार की है। ये चंग 900 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक की है। समय के साथ आया बदलाव बदलते दौर में भी चंग की काफी डिमांड है। होली पर्व को लेकर गांव के साथ ही शहर के युवा चंग खरीदने आ रहे हैं। बता दें कि चंग को होली के अवसर फाग गीतों के साथ बजाया जाता है। फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही फाग गीतों की टोलियाँ फाग गीतों पर प्रस्तुति देती है। खासतौर पर गांवों में चंग का काफी क्रेज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *