जोधपुर में बाइक चोर गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह गिरोह भीड़भाड़ और सुनसान इलाके में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बना रहे हैं। जोधपुर कमिश्नर रेट में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पहला मामला भगत की कोठी थाने इलाके का है। सरदारपुरा प्रथम सी रोड निवासी गजेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सुशील नगर भगत की कोठी इलाके में किसी कार्य से गए थे। वहां सुशील नगर में अपनी बाइक खड़ी की थी। अज्ञात व्यक्ति ने उसे चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरक्षक रामनारायण को सौंपी है। होटल के पास से चुराई बाइक वहीं, मोटरसाइकिल चोरी की दूसरी वारदात उदयमंदिर थाना इलाके में हुई। परमेंद्र सिंह पुत्र निवासी गांव कागनाडा, तहसील लूणी, जोधपुर ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दी है। परमेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि नई सड़क स्थित होटल प्रिया में काम करता है। मंगलवार को उसने होटल के पीछे की तरफे बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वह काम करने से चला गया । दोपहर में 12.30 बजे के आसपास देखा तो वहां बाइक नहीं मिली। इस पर उसने आसपास पूछताछ की और बाइक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। किसी अज्ञात चोर उसे चुरा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी है।


