जोधपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत का मामला सामने आया है। इस एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है मामला लूणी थाने इलाके का है। जहां बुधवार रात को लूणी पर सड़क क्रॉस करते समय दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार दूर तक घिसटते हुए नजर आए। एक्सीडेंट पास के एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात को दोनों मोटरसाइकिल चौराहे पर क्रॉस करते समय भिड़ती हैं और फिर कुछ दूरी घिसटते हुए उन पर लोग गिर जाते हैं। दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद दी छुट्टी लूनी थाना अधिकारी आरपीएस (प्रोबेशनर) देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर किसी ने केस नहीं दर्ज कराया है। इस इस एक्सीडेंट में अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार धांधिया, लूणी निवासी राहुल (18) और लूणी का निवासी मूलाराम और गोरू घायल हुए हैं। मूलाराम और गोरू का हल्की चोट लगी जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। राहुल को जोधपुर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।


