जोधपुर में दो युवतियां लापता:बिना बताए घर से निकली, जांच में जुटी पुलिस

जोधपुर में दो युवतियों के बिना बताए कहीं चले जाने के मामले सामने आए हैं। पहला मामला प्रताप नगर सदर थाने का है जहां थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई । जिसकी आस पड़ोस और रिश्तेदारों में पता कि करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक देवाराम को सौंपी है। दूसरा मामला बासनी थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री सोमवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जो वापस घर नहीं लौटी और न ही कहीं पता चल पाया है। मामले की जांच कांस्टेबल विजय कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *