जोधपुर में धार्मिक झंडे के अपमान से तनाव, VIDEO::सीसीटीवी में दिखा – युवक द्वारा स्कूटी पर रखे झंडे को लात मारने से आक्रोश; दुकानें बंद कराई

जोधपुर शहर भीतरी इलाके घोड़ों का चौक में शनिवार को तब तनाव की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने स्कूटी पर रखे भगवा झंडे को लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज कुछ ही देर में पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने उस दुकान के बाहर घेराव कर दिया, जहां वह लड़का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने भीड़ को समझाइश कर वहां से हटाया, तो लोग सोजती गेट चौकी पर पहुंच गए हैं। दरअसल, घोड़ों का चौक वर्धमान हॉस्पिटल रोड पर स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी के आगे धार्मिक झंडा रखा था। इसे देख एक बंगाली युवक ने लात मारकर झंडे को सड़क की तरफ उछाल दिया। यह देख क्षेत्र के लोगों ने उस युवक की कारस्तानी आसपास के व्यापारियों व स्थानीय निवासियों को बताई। कुछ ही देर में इसका सीसीटीवी फुटेज क्षेत्र में वायरल होने लगा। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और नारे लगाते हुए युवक को दुकान से बाहर निकालने की मांग करने लगे। तब तक पुलिस भी यहां पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से लोगों को वहां से हटाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *