जोधपुर में पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी:23 पंचायत समितियों में 13.41 लाख वोटर, 614 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग, मंडोर में सबसे ज्यादा मतदाता

प्रदेश निर्वाचन विभाग ने पंचायती राज चुनावों के लिए मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके आधार पर ही गांव-ढाणी स्तर पर वोटिंग होगी। जोधपुर जिले में कुल 13 लाख 41 हजार 855 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मंडोर में मतदाता, वहीं सबसे कम सामराऊ पंचायत समिति में 28 हजार 665 मतदाता है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 23 पंचायत समितियों में 7 लाख 1 हजार 807 पुरुष और 6 लाख 40 हजार 43 महिलाएं वोट डालेंगी। खास बात यह है कि 5 ट्रांसजेंडर मतदाता भी इसमें शामिल हैं। चुनावी मैदान में 43 जिला परिषद वार्ड, 351 पंचायत समिति वार्ड, 649 ग्राम पंचायतें और 5229 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। वोटिंग के लिए 1614 मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे।
जोधपुर में पंचायत समितिवार आंकड़े आगोलाई : 32 हजार 517 आसोप: 57 हजार 56 बालेसर: 56 हजार 41 बावड़ी: 73 हजार 417 भोपालगढ़: 53 हजार 104 बिलाड़ा: 73 हजार 932 चाबा: 39404 धवा: 45 हजार 534 हतूंडी: 35 हजार 989 झवर: 89 हजार 523 कापरड़ा: 70 हजार 369 केरू: 63 हजार 324 लूणी: 83 हजार 463 मंडोर: 85 हजार 843 ओसियां: 69 हजार 39 पीपाड़ शहर: 64 हजार 804 सालवा खुर्द: 65 हजार 522 सामराऊ: 28 हजार 665 सेखाला: 42 हजार 105 शेरगढ़: 41 हजार 999 तिवरी: 69 हजार 10 उम्मेद नगर : 40 हजार 254

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *