जोधपुर में पढ़ रही छात्रा ने किया सुसाइड:सिलेंडर पर चढ़कर पंखे पर फंदा लगाया, बहन आई तो लटकी मिली लाश

जोधपुर में कमरा किराए पर लेकर पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- मृतक गीता (21) पुत्री मूलाराम जैसलमेर की रहने वाली थी। बलदेव नगर गली नंबर 2 में रहकर बीएड की तैयारी कर रही थी। उसके साथ उसकी बहन भी रह रही थी, जो लॉ की पढ़ाई कर रही है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब बहन कमरे पर आई तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। गीता को कुंडी खोलने के लिए बोला तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। गीता की बहन ने पास में रहने वाले व्यक्ति को बुलाया, जिसकी मदद से कमरा खोला। अंदर गीता पंखे से से लटकी हुई थी। गीता ने सिलेंडर रखकर चुन्नी बांधकर पंखे से फंदा लगाया था। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट नहीं मिला सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गीता के पिता को भी सूचना दी गई। बॉडी को महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। गीता के पिता ने किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सुपुर्द कर दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *