जोधपुर में 3 फरवरी को नहीं होगी पानी की सप्लाई:4 और 5 फरवरी का शेड्यूल भी बदलेगा, पाइप लाइनों के रख-रखाव और सफाई के काम होंगे

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के आवश्यक रख-रखाव व सफाई के लिए 3 फरवरी को जोधपुर शहर के सभी फिल्टर हाउस में जलापूर्ति बंद रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 3 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 4 फरवरी को तथा 4 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 5 फरवरी को की जाएगी। इन इलाकों में बदलेगा शेड्यूल वहीं,झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 3 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। इन क्षेत्रों में 4 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति दिनांक 5 फरवरी को एवं 5 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 6 फरवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *