जोधपुर में 7 मिनट में 9 लाख के गहने चुराए:गाड़ी का लॉक तोड़कर बैग उठा ले गए बदमाश, मंदिर में दर्शन करने गया था परिवार

जोधपुर में मंदिर में दर्शन के लिए गए एक परिवार की गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने बैग में रखे जेवरात और कपड़े चुरा लिए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में आशा गहलोत पत्नी कैलाश गहलोत निवासी नागौर पुराना बस स्टैंड दिल्ली दरवाजा ने बताया कि वह रविवार शाम को कालाबेरी स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए परिवार सहित गए थे। गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर में चले गए और जब वापस आकर देखा तो गाड़ी का लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने चेक किया तो गाड़ी बैग गायब थे, जिनमें जेवरात भी रखे हुए थे। 7 मिनट में दिया वारदात को अंजाम इसके बाद उन्होंने आसपास के सीसीटीवी चेक किया तो उसमें शाम के 7:07 पर एक ऑटो गाड़ी के पास आकर खड़ा होता है और गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़कर सामान निकलता है और 7:14 को वहां से चला जाता है। बैग में 9 लाख से ज्यादा के गहने थे बैग में कपड़ों के अलावा 3.5 तौला का मंगलसूत्र, 5 तौला की कंठी और दो तौला की सोने की अंगूठी, 3 चांदी की अंगुठी, बिछिया, 5-7 हजार रुपए नगद चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। चोरी किए गए जेवरात की अनुमानित कीमत 9 लाख से ज्यादा है। इसके बाद परिवार ने सोमवार को थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *