जोधपुर से रायपुर तक चमकी सिल्वर की विरासत:प्रिंस सोनी बढ़ा रहे कारोबार की चमक

प्रिंस सोनी का परिवार 1950 से चांदी के व्यापार से जुड़ा हुआ है। उनके दादाजी जगराम सोनी राजस्थान के जोधपुर से रायपुर आए और यहां चांदी का कारखाना शुरू किया। उस समय रायपुर सिल्वर व्यापार का प्रमुख केंद्र था और उनकी उत्कृष्ट क्वालिटी-फिनिशिंग ने उन्हें एक पहचान दिलाई। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रिंस सोनी ने “सृष्टि सिल्वर” की शुरुआत की, जहां ग्राहकों को देशभर की सिल्वर ज्वेलरी एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाती है। उनका फोकस हमेशा बेहतर क्वालिटी, सटीक वजन और नई डिजाइन देने पर रहता है। वे देशभर में आयोजित सिल्वर प्रदर्शनियों में जाकर नई वैरायटी तलाशते हैं और रायपुर के ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। भविष्य में वे रायपुर में लगभग 6000 स्क्वायर फीट का बड़ा सिल्वर आउटलेट शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इंडिया प्राइड अवार्ड को वे अपने कार्य की सराहना और आगे बेहतर करने की प्रेरणा मानते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *