जोधपुर से विहार कर जैन साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश

भास्कर संवाददाता| पाली राजस्थान विहार यात्रा के अंतर्गत जैन साध्वी वृंद का मंगल प्रवेश पाली नगर में हुआ। जोधपुर से विहार करते हुए साध्वीवृंद मंगलवार को श्री मरुधर केसरी स्मृति जैन भवन, हाउसिंग बोर्ड पधारे। इस पावन अवसर पर साध्वी वृंद में वर्धमान तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका प्रफुल्ला , तरुण तपस्वी दक्षिता महाराज, लोगस्स साधिका डॉ. उदिता महाराज, विशुद्धि महाराज, द्विशतावधानी गरिमा महाराज, महिमा महाराज, प्रणया महाराज, महती महाराज तथा नवदीक्षिता परिज्ञा महाराज सहित कुल ठाणा 9 का सान्निध्य प्राप्त हुआ। साध्वीवृंद का हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 11 फरवरी को स्थिरता कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान प्रातः 9:15 बजे से पेशठिया छंद का जाप एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *