जोराग में कुआं में डूबने से महिला की मौत

गुमला|सदर थाना क्षेत्र के जोराग निवासी 50 वर्षीय बिरस मनी देवी की कुंआ में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम करीब 6 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद झागर से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। गुरुवार की सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *