जोहो फाउंडर ने 20s में शादी-बच्चे करने की सलाह दी:श्रीधर वेंबू ने खुद 25 की उम्र में शादी की, लेकिन अब पत्नी-बच्चे को छोड़ा

जोहो के फाउंडर श्रीधर वेंबू ने युवाओं को 20s में ही शादी करने और बच्चों की प्लानिंग करने की सलाह दी है। उन्होंने एक्टर राम चरण की पत्नी और उद्योगपति उपासना कामिनी कोनिडेला के एग फ्रीजिंग वाले बयान पर असहमति जताई और कहा कि शादी-बच्चे टालना ठीक नहीं। उपासना ने IIT हैदराबाद के एक इवेंट में कहा था, ‘महिलाओं के लिए सबसे बड़ा इंश्योरेंस है अपने एग्स सेव करना। इससे आप अपनी मर्जी से शादी कर सकती हो। बच्चे कब पैदा करने हैं, वो तय कर सकती हो। जब आप फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो जाओ।’ उन्होंने अपनी जिंदगी का उदाहरण दिया कि आज वो खुद अपने पैरों पर खड़ी हैं, कमाई खुद करती हैं और इस सिक्योरिटी ने उन्हें बोल्ड डिसीजन लेने की हिम्मत दी। उपासना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनका पहला बच्चा क्लिन कारा 2023 में पैदा हुआ था। उपासना के इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए श्रीधर वेंबू ने लिखा, लोग पूछ रहे- 20s में शादी करना कितना प्रैक्टिकल वेम्बू की इस बात पर सोशल मीडिया पर डिबेट छेड़ गई। ज्यादातर लोग पूछ रहे हैं कि आज के आर्थिक हालत में 20s में शादी और फैमिली शुरू करना कितना प्रैक्टिकल है। इनकम अनस्टेबल है, किराए आसमान छू रहे हैं, काम के घंटे लंबे हैं और करियर बनाने का प्रेशर अलग से। ये सब मिलकर बड़ी रुकावट बन जाते हैं। उनका कहना है कि मामला कम कल्चरल है और ज्यादा इकोनॉमिक है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि 20s का टाइम खुद को समझने, घूमने-फिरने और प्रोफेशनल ग्रोथ का होना चाहिए, न कि तुरंत फैमिली रिस्पॉन्सिबिलिटी का। क्रिटिसिज्म के बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स वेम्बू का सपोर्ट भी कर रहे हैं। वे अपनी पर्सनल स्टोरी शेयर कर रहे हैं कि 20s में फैमिली शुरू करने से बाद में पैरेंटहुड और करियर दोनों अच्छे से बैलेंस हो जाते हैं। कई कमेंटर्स ने इसे कल्चरल सवाल बताया। श्रीधर ने 25 की उम्र में शादी की, लेकिन पत्नी-बच्चे को छोड़ा 57 साल के श्रीधर वेम्बू ने 25 साल की उम्र में प्रमिला श्रीनिवासन से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है और वे अमेरिका में रहते थे। 2020 की शुरुआत में वेम्बू रूरल तमिलनाडु शिफ्ट हो गए। पत्नी और बेटे को कैलिफॉर्निया में छोड़ दिया। नवंबर 2020 में तलाक की बात सामने आई। प्रमिला ने आरोप लगाया था कि वेम्बू ने चुपके से जोहो के ज्यादातर शेयर्स अपनी बहन राधा और रिश्तेदारों के नाम ट्रांसफर कर दिए। इससे कैलिफोर्निया के कम्युनिटी प्रॉपर्टी लॉ के तहत मिलने वाला 50% हिस्सा कम करने की कोशिश की गई। राधा के पास 47.8% स्टेक है। वहीं वेम्बू का कहना है कि किसी भी तरह के कोई शेयर्स ट्रांसफर नहीं किए गए हैं। वे रूरल डेवलपमेंट के लिए इंडिया आए और पत्नी-बेटे को भी बुलाया था। डेमोग्राफिक ड्यूटी का मतलब क्या है वेंबू ने अपनी सलाह को डेमोग्राफिक ड्यूटी कहा, यानी जनसंख्या के संतुलन के लिए जिम्मेदारी। भारत जैसे देश में जहां फर्टिलिटी रेट गिर रहा है, ये बात तार्किक लगती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लेट मैरिज से फैमिली प्लानिंग मुश्किल हो जाती है, लेकिन करियर प्रेशर भी कम नहीं। वेंबू की बात पुरानी वैल्यूज पर जोर देती है, जो Zoho की कल्चर से मैच करती है। यहां वो कर्मचारियों को को फैमिली टाइम देने पर फोकस करते हैं। ये डिबेट दिखाती है कि युवा आज इंडिपेंडेंस और ट्रेडिशनल फैमिली के बीच फंसे हैं। —————————– ये खबर भी पढ़ें… 1. सेहतनामा- महिलाओं में बढ़ रहा ‘एग फ्रीजिंग’ का ट्रेंड: 5 साल तक सुरक्षित रहते एग्स, जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब एक महिला के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखना आसान बात नहीं है। यह और भी कठिन तब हो जाता है, जब बात आती है मां बनने की। पूरी खबर पढ़ें… 2. अब 30 साल उम्र वाली लड़कियों में एग फ्रीजिंग ट्रेंड: भोपाल में हर माह 60 महिलाएं पहुंच रहीं सेंटर; वजह- बेहतर करियर और देर से शादी की चाह भोपाल में हाल ही में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। हर महीने लगभग 60 महिलाएं अपने एग माइनस 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर फ्रीज कराने टेस्ट ट्यूब सेंटर पहुंच रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *