भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने तपोनिष्ठ भाव से काम किया, तब जाकर पार्टी का संगठन खड़ा हुआ है। ऐसे में जिन्हें भी जिम्मेदारी मिली है, वे सब इस बात को गांठ बांधकर काम करें कि हम पार्टी के प्रति समर्पण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे और जो काम संगठन देगा, उसे पूरा करेंगे। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य किशोर शाह ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान कार्यक्रम कही। भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष मंडल के सारे कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे। वर्तमान में 6 जनपद के साथ जिला पंचायत एवं आलीराजपुर विधानसभा और लोकसभा में हमारे प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। ऐसे में प्रदेश और केंद्र की नीतियों को नीचे तक ले जाने का काम करना है। इस दौरान सह निर्वाचन अधिकारी संतोष थेपड़िया, विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान सहित समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के प्रतिनिधि थे।


