जो जातक इस यज्ञ को पूरा करते हैं, मां बगलामुखी उनके जीवन की सभी परेशानियों को हर लेती हैं : महंत प्रवीण

भास्कर न्यूज | लुधियाना मां बगलामुखी धाम में आयोजित रिद्धि-सिद्धि यज्ञ में यजमान परिवारों ने आहुतियां डालकर जगत जननी से भक्ति रुपी ज्ञान मांगा। महंत प्रवीण चौधरी ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में पूर्णाहुतियां डलवाईं। यज्ञ के महत्व पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि सृष्टि में यज्ञ एक अनादि महानुष्ठान है। यज्ञ करने से मनुष्य के साथ-साथ संसार के समस्त प्राणियों का कल्याण होता है। वीरवार को मां बगलामुखी के यज्ञ में आहुति डालने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, शत्रुओं पर जीत मिलती है, राजनीतिक जीत, लक्ष्मी प्राप्ति, संतान सुख, तंत्र बाधाओं से मुक्ति, व्यापार में वृद्धि, कोर्ट केस में जीत, कर्ज से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में बगलामुखी यज्ञ को प्रमुख हवन माना गया है। इस यज्ञ से जीवन में शांति और स्थिरता आती है। जो जातक इस यज्ञ को पूरा करते हैं, मां बगलामुखी उनके जीवन की सभी परेशानियों को हर लेती है और उन्हें धन से भरपूर जीवन जीने की शक्ति प्रदान करती हैं। बगलामुखी की भक्ति से जातक के आसपास कोई बुरी शक्ति टिक नहीं पाती और वह सम्मान का पात्र बनता है। सनातन धर्म के विद्वानों के अनुसार, यदि आपके बनते हुए काम अटक जाते हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस होता है, आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं या साधना में सफलता नहीं मिलती तो आप मां बगलामुखी का यज्ञ करें। इस यज्ञ को सनातन धर्म में एक प्रमुख हवन प्रक्रिया माना गया है। इस यज्ञ को करने से मां बगलामुखी की कृपा प्राप्त होती है और उनके आशीर्वाद से सभी कष्टों और विपत्तियों का नाश हो जाता है। जो जातक नियमित रूप से यह अनुष्ठान करते हैं, वे जीवन में शांति और स्थिरता को हासिल कर लेते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *