भारतीय लोक कला मंडल में होली के उपलक्ष में रविवार की रात को हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें हास्य कवियों ने हास्य की फुलझड़ियों से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। कवि सम्मेलन देर रात तक चला और लोग खूब हंसे। उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं परमार्थ सेवा संस्थान की और से आयोजित कवि सम्मेलन की शुरूआत नैनीताल से आई कवियित्री गौरी मिश्रा ने सरस्वती वंदना से की। तत्पश्चात ग्वालियर के व्यंगकार तेजनारायण शर्मा बैचेन ने अपने एक लाइन के व्यंगो से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। उन्होंने अपनी रचना सड़क रास्ते ज़ाम कराकर…,जलवा अपने नाम कराकर….,अपनी अन्य रचना तोतले भी गीत गायक हो गए…. सुनाई तो उदयपुर ने खूब तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपनी एक और रचना युग की टेर लिए बैठी है…, मन के फेर लिए बैठी है…,रघुनंदन अब तो आ जाओ…शबरी बेर लिए बैठी है..को दाद मिली। बारां से आए हास्य कवि सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने चलो इंटरनेट का कोर्स ही हो गया.. रचना सुनाकर खूब हंसाया। उन्होंने बीच-बीच में कई खूब कविता की मस्ती के जरिए होली के रंग भरे। भीलवाड़़ा के हास्य कवि दीपक पारीक ने हरदम ग़म ग़म क्यों करता है,इतना परिश्रम क्यों करता है,यार हमेशा मस्त रहा कर,मौसम मौसम क्यों करता है…, इन्दौर के वीर रस के कवि मुकेश मोलवा ने भी वीर रस कविता सुनाकर श्रोताओं की बाजुओं में वीर रस भर दिया। मोलवा की कविताओं पर लोक कला मंडल में देशभक्ति के नारे लगे। कवि सम्मेलन के संचालक राव अजातशत्रु उदयपुर ने रचना कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल,जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल…कविता सुनाई। लाफ्टर प्रताप फौजदार ने देश से लेकर विदेश तक के कई किस्से सुनाकर खूब हंसाया। उन्होंने कवि सम्मेलन के समापन से पहले तक लोगों को बांध दिया और खूब तालियां बंटोरी। समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लालसिंह झाला, डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया, समाजसेवी अनिल पुनमिया, मिराज ग्रुप से प्रकाश पालीवाल, अलंकार ज्वैलर्स के मोहन माखिजा, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.लाखन पोसवाल आदि शामिल थे। एसोसिएशन के संरक्षक यशवन्त आंचलिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इससे पहले दोपहर में फील्ड क्लब में तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 102 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी, परमार्थ सेवा संस्थान के मार्गदशक भंवरलाल बोहरा, कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्र सोनी, शैलेष मेहता, पारसदेवी आंचलिया,प्रकाश सिंघवी सहित अनेक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इनका किया सम्मान
समारोह में राईजिंग स्टार के रूप में अक्षत हाथी, अभिनंदन तातेड़, धनादित्य सिरोया, गोपाल सोनी, ह्दयंग सिंघटवाडिया, रौनक चपलोत, नरेंद्र सिंह, नितिन नाचानी, शुभम दक, विनय सोनी, योरिक जैन, शानू सिरोया को पगड़ी एंव उपरना पहनाकर कर सम्मानित किया। तस्वीरों में देखे कवि सम्मेलन की झलक…


