जो हाल रमेश रुलानिया का हुआ था, वही तेरा होगा:पुलिस प्रोटेक्शन मिलने के बाद गोदारा गैंग की धमकी- कहीं भी जा तुझे मारेंगे

बीजेपी नेता विजय सिंह को पुलिस प्रोटेक्शन मिलने के बाद भी तीसरी बार गैंगस्टर वीरेंद्र चारण की ओर से धमकी दी गई है। गैंगस्टर ने ऑडियो भेज कर कहा- जो हाल रमेश रुलानिया का हुआ था, वही तेरा होगा। दो-चार दिन की देरी हो सकती है, लेकिन तू कहीं भी चला जा, तुझे मार देंगे। पलाड़ा को यह ऑडियो नोट सोमवार दोपहर 3 बजे आया था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दी है। डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने बताया- मामला दर्ज होते ही सुरक्षा प्रदान कर दी गई थी। दो गार्ड्स 24 घंटे सुरक्षा में तैनात हैं। जितने भी धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं वो वॉट्सऐप पर विदेशी नंबरों से आ रहे हैं। हम उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए PHQ से भी सहायता ली जा रही है । पहले पढ़िए गैंगस्टर ने क्या धमकी दी- अरे हां विजय सिंह, कोई नहीं है दिक्कत, फोन उठा तो सही। बाद में बताएंगे दिक्कत क्या है और क्या नहीं, ठीक है? बाद में दिक्कत तेरे ही होनी है आखिरी में। देख लेना तू, ये किसी प्रशासन के या किसी और के चक्कर में आया है न। ये गुंडा-बदमाश जिन्हें तू गुंडा-बदमाश मान रहा है, वे तो चोर हैं, छत्तर चोर हैं जो मंदिरों से (चोरी करते हैं), उनसे तू फोन करवाता है हमें, ठीक है? वैसे उससे बात करवा के तू क्या साबित करना चाह रहा है, वो बता न? रमेश रुलानिया वाली (हालत) बननी है तेरी भी। दो दिन तू बाहर निकल ले और कहीं भी घुस जा जहां तुझसे घुसा जाए, उसके बाद मार देंगे। समय लग जाएगा, लेकिन विजय सिंह जो तू करने लग रहा है न, तुझे ही भुगतनी पड़ेगी। ठीक है ना? 4 दिन दिन में 3 बार मिली धमकी 13 फरवरी को विजय सिंह पलाड़ा को धमकी भरा ऑडियो नोट मिला था लेकिन उन्होंने यह मैसेज 14 फरवरी को दोपहर में देखा। इस ऑडियो नोट में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का नाम लेकर धमकी दी गई थी। इसमें कहा- भाईचारे वाली बात है। ग्रुप की फाइनेंशियल मदद करो..कल तक का आपके पास समय है। इसके बाद पलाड़ा ने कुचामन थाने में मामला दर्ज करवाया। अगले दिन ही 14 फरवरी को पलाड़ा को फिर धमकी भरे मैसेज मिले थे। इसमें रंगदारी को लेकर बात की गई थी। 15 फरवरी को एसपी की ओर से विजय सिंह पलाड़ा को 2 गनमैन मुहैया करवाए गए थे। 16 फरवरी को फिर से उन्हें धमकी भरा कॉल आया। मामले को देखते हुए धमकियों के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों में भारी रोष है। सुरक्षा की मांग और पुलिस की सुस्त कार्रवाई के खिलाफ कल (मंगलवार) को ‘कुचामन बंद’ का आह्वान किया गया है। व्यापारिक महासंघ ने सभी प्रतिष्ठानों को बंद रख इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। विजय सिंह की पत्नी सरपंच, भाजयुमो भी रह चुके हैं विजय सिंह कुचामन के पलाड़ा गांव के रहने वाले हैं और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। अभी वर्तमान में वे कुचामन सिटी पंचायत समिति सदस्य के साथ ही पंचायत समिति संघ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय खेल एवं शिक्षा परिषद नागौर के चेयरममैन हैं। वे भाजपा से पूर्व जिला महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजय सिंह की पत्नी पलाड़ा गांव की सरपंच हैं। वीरेंद्र चारण (38) चूरू जिले के सुजानगढ़ में छोटे से गांव बोबासर का रहने वाला है। वीरेंद्र चारण सुजानगढ़ सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 3 से ज्यादा मर्डर सहित 13 केस हैं। वह कई मामलों में जेल जा चुका है। रतनगढ़, चूरू, सीकर, अजमेर और जयपुर जेल में सजा काट चुका है। जयपुर और अजमेर जेल में रहते हुए उसके बड़े गैंगस्टर्स से संपर्क बने। पढ़ें रुलानिया, ठेहट और गोगामेड़ी के मर्डर की पूरी कहानी… राजस्थान में लोकल बदमाशों-गैंगस्टरों का इंटरनेशनल गठजोड़:आनंदपाल के लिए भी किया काम, अब विदेश बैठे रोहित-वीरेंद्र को देते हैं व्यापारियों का इनपुट सीकर में 3 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर राजू ठेहट का मर्डर और उसके बाद जयपुर में 5 दिसंबर 2023 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का मर्डर हुआ। दोनों की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *