भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कान्यकुब्ज सभा ने 3 अगस्त को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार पं. विनोद कुमार शुक्ल का रायपुर स्थित उनके निवास पर सम्मान किया। संस्था के पदाधिकारी शैलेन्द्र नगर स्थित उनके घर पहुंचे। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने एक घंटे से अधिक समय तक पं. शुक्ल के साथ समय बिताया। उनके संस्मरण सुने। पं. शुक्ल ने पदाधिकारियों के परिवारों का परिचय लिया। अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सचिव अजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष अखिलेश तिवारी, सांस्कृतिक प्रभारी मुकेश तिवारी, सह सचिव भूपेन्द्र बाजपेयी, कार्यकारिणी सदस्य शैलेष शुक्ला और नांदगांव साहित्य परिषद के महासचिव डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा दोपहर 3 बजे पं. शुक्ल से मिलने पहुंचे। सभी ने उन्हें सम्मानित किया।