रायसेन | जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। रायसेन जिले में परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, रायसेन रहेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रवेश पत्र 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे से MPTAAS पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे।


