गढ़वा|जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा के द्वारा जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक विश्व अध्यक्ष पद्मश्री स्व: नाना चुदास्मा की पत्नी सह जायन्ट्स के चेयर पर्सन सायना एनसी की माता मुनिरा चुदास्मा के निधन पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी के अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन स्कूल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बोलते हुए वक्ताओं ने बताया कि स्व: मुनिरा चुदासमा कुशल गृहणी के साथ साथ सामाजिक सोच की महिला थी। जायन्ट्स इंटरनेशनल के स्थापना के बाद इसको आगे बढ़ाने में मुनिरा चुदास्मा ने अपने पति नाना चुदास्मा को कदम कदम पर साथ देकर सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की थी। मुनिरा चुदासमा के निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसको भरा नहीं जा सकता। शोकसभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि मृतक की आत्मा को स्वर्ग में शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को इस कष्ट को सहने की शक्ति दें।


