ज्ञान शिखर ओम शांति भवन इंदौर में ब्लड डोनेशन कैंप:ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की याद में 15 दिसंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की 9वीं पुण्यतिथि पर 15 दिसंबर को प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त शिविर सोडानी डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से एमवाय हॉस्पिटल की टीम द्वारा आयोजित किया जाएगा। जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि रक्त दान करना महान पुण्य का कार्य है, जिससे हम किसी को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। सभी को इस महान पुण्य के कार्य में सहयोगी बनना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *