ज्योति के बांग्लादेश टूर की जांच में जुटी केंद्रीय एजेंसियां:जिस ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तख्तापलट किया, उसके पास वीडियो बनाए थे

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बांग्लादेश टूर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक ज्योति पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश के कहने पर ही बांग्लादेश गई थी। इस दौरान वह दानिश के संपर्क में भी रही। खास बात यह है कि ज्योति ने जिस ढाका यूनिवर्सिटी के आसपास के वीडियो बनाए, उसी के छात्रों ने यहां की शेख हसीना का तख्तापलट किया था। केंद्रीय जांच एजेंसियों ज्योति से पता लगा रही हैं कि बांग्लादेश के तख्तापलट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की क्या भूमिका थी। क्या इसके बारे में ज्योति को कुछ पता है या दानिश ने उसे कोई ऐसी बात बताई थी। ज्योति फिलहाल 4 दिन के रिमांड पर हिसार पुलिस की कस्टडी में है। जहां उससे पुलिस के अलावा NIA, IB और मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत कई केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। ज्योति के बांग्लादेश टूर से जुड़ी अहम बातें ———————————– ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- यूट्यूबर ज्योति के घर से जब्त मोबाइल-दस्तावेज पुलिस ने लौटाए:पिता बोले- वकील न करने का दबाव बनाया; मुंबई और उज्जैन पुलिस भी पूछताछ करेगी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के केस में 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है। इसी बीच पुलिस ने उसके पिता हरीश मल्होत्रा और ताऊ से लिए गए डॉक्यूमेंट वापस कर दिए हैं। इसमें तीन मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड, एटीएम और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *