ज्योति शर्मा जिला महिला विंग प्रभारी नियुक्त:जिला प्रभारी ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

स्कूल शिक्षा परिवार झालावाड़ में महिला विंग में प्रभारी की नियुक्ति की है। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कोटा संभाग प्रभारी देवकीनंदन गौतम की अनुशंसा पर स्कूल शिक्षा परिवार की झालावाड़ महिला विंग प्रभारी बनने पर ज्योति शर्मा का जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष पीयूष बटवानी, असनावर ब्लॉक प्रभारी रामस्वरूप पाटीदार ने स्वागत किया। असनावर में स्वागत सम्मान के दौरान रिटायर्ड शिक्षिका ज्योति शर्मा ने बताया कि संपूर्ण जिले में महिला कार्यकारिणी को मजबूत करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जिलेभर में कार्य करने का विस्तार किया जाएगा। साथ ही निजी स्कूल संचालकों को होने वाली समस्याओं को समय-समय पर निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत भी कराया जाएगा। गौरतलब है कि झालावाड़ में निजी स्कूल संचालकों की ओर से स्कूल शिक्षा परिवार की देखरेख में स्कूल संचालकों की समस्याओं को लेकर भी एक समारोह का आयोजन हुआ था। इसके बाद कार्य करने का विस्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *