ज्वाला माता मंदिर से खेल मैदान तक शोभायात्रा निकाली, भूमि पूजन किया

भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा श्रीराम चरित मानस मंडल के तत्वावधान में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले 11 दिवसीय 11 लाख हनुमान चालीसा पाठ महानुष्ठान, श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को खेल मैदान में भूमि पूजन और धर्म ध्वजा की स्थापना की । मानस मंडल अध्यक्ष महेश पंचाल व संयोजक अमृतलाल पंचाल ने बताया कि मानस भवन परिसर में स्थापित संत विश्वंभरदास फलाहारी महाराज की चरण पादुकाओं का वंदन कर ज्वाला माता मंदिर परिसर से खेल मैदान तक शोभायात्रा निकाली। इसमें मानस महिला मंडल की अध्यक्ष शशिबाला चौबीसा, राधा जोशी, पिंकी जोशी, पुष्पा चैरसिया, सपना व्यास, गायत्री वैष्णव, हेमलता पटेल, राजकुमारी चौहान, रागिनी त्रिवेदी, अलका टेलर, हरतालिका भोई, दीपा खत्री, रक्षा पंचाल, देवकन्या पंचाल, लक्ष्मी पंचाल, अनिता पालीवाल, पूजा सोनी, कृष्णा शर्मा, माया शर्मा सहित महिलाएं भक्ति नृत्य करतीं हुई चल रही थीं। वहीं अशोक पालीवाल, हितेश वैष्णव, विष्णु कंसारा, राजुभाई डबगर के भक्ति संगीत राम की निकली सवारी.. लहर लहर लहराये झंडा बजरंग बली का… पर श्रद्धालु मस्ती में झूमते नजर आए। शोभायात्रा में पचरंगी धर्मध्वजा थामे पं. देवपाल मिश्रा के साथ मंडल के नरहरिकांत भट्ट, रमेश जोशी कुपड़ा, गोविंद अग्रवाल, जयगिरिराजसिंह चौहान, राजेश भावसार, मणिलाल पंचाल, अशोक पंचाल, विनोद जोशी, मनोहर जोशी, शंकरलाल अग्रवाल, कन्हैयालाल सोनी आदि शामिल हुए। मंडल के मधुसूदन व्यास बताया कि ज्वालामाता मन्दिर परिसर से होकर शोभायात्रा कॉलेज खेल मैदान में पहुंचकर पंडित दिव्यभारत पंड्या के आचार्यत्व व पंडित हेमंत त्रिवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा लगवाई। भूमि पूजन के मुख्य यजमान सुरेश शुक्ला रहे। साथ ही 11 लाख हनुमान चालीसा पाठ के मुख्य यजमान भगवतीदेवी-बापूलाल जोशी, लक्ष्मीदेवी-पुरुषोत् तम जोशी, रेखा-गजानंद जोशी, वंदना-देवेंद्र जोशी, राजेश कटारा ने देवी देवताओं का आह्वान कर विधान संपन्न किया। समारोह मंे धर्मपताका की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने महाआरती की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *