ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार:दो बाल अपचारी निरुद्ध, 325 ग्राम चांदी बरामद; सीसीटीवी में हुए थे कैद

अलवर में मदनपुरी स्थित ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 325 ग्राम चांदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को मदनपुरी इलाके में सुनार पहलू खां की दुकान का शटर तोड़कर चार बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। करीब 16 ग्राम सोना और लगभग 1 किलो 800 ग्राम चांदी हुई थी चोरी उन्होंने बताया कि फुटेज में दो बदमाश सिर पर चुन्नी बांधकर शटर का ताला तोड़ते और दुकान में घुसते दिखाई दिए, जबकि दो अन्य बाहर निगरानी करते रहे। बदमाश दुकान से करीब 16 ग्राम सोना और लगभग 1 किलो 800 ग्राम चांदी चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साहिल (जिला डीग) और नवीन (निवासी माचाड़ी, राजगढ़) को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। अब तक 325 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। ——- मामले से जुड़ी ये खबर पढ़िए… सिर पर चुन्नी बांधकर ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर,VIDEO:दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सोना-चांदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, फिर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *