रांची | सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हरमू रोड स्थित एक ज्वेलरी शो रूम में सोने की चेन खरीदने आए एक महिला पुरुष ने चकमा देकर 2.23 लाख रुपए मूल्य का एक चेन चुरा लिया, फिर फरार हो गए। ज्वेलरी शो रूम के कमर्शियल हेड अमर कुमार प्रमाणिक ने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 4 अक्टूबर की शाम 7.25 बजे एक महिला व पुरुष शो रूम में आए। दोनों ने काउंटर पर सोने का चेन दिखाने के लिए कहा। चेन देखने के दौरान महिला ने एक 17.80 ग्राम (मूल्य 2.23 लाख रुपए ) का चेन चुरा कर अपने कपड़े में डाल लिया और फरार हो गई।