ज्वेलर व्यापारी मारपीट और लूट:1.80 लाख रुपए और सोने-चांद की ज्वेलरी ले गए बदमाश

आसींद में दौलतगढ़ चौकी क्षेत्र के रतनपुरा-लाछुड़ा मार्ग पर ज्वेलर्स के साथ बुधवार शाम चार-पांच बदमाशों ने मारपीट कर लाखों रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद व्यापारी को घायल हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। ज्वेलर्स व्यापारी भैंरूलाल सोनी ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर शाम करीब 7:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान लाछुड़ा मार्ग पर एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार में सवार चार-पांच बदमाश अचानक बाहर निकले और व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटपाट शुरू कर दी। भैंरूलाल सोनी ने बताया कि बदमाशों ने उसे कार में खींचकर लादुवास के जंगल में ले जाकर मारपीट की और 8 किलो चांदी, 80 ग्राम सोने के आभूषण, 1.80 लाख रुपए, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। लुटेरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर अंधेरे में जंगल में छोड़ दिया। घायल व्यापारी ने जैसे-तैसे सड़क तक पहुंचकर राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भैंरूलाल को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दौलतगढ़ चौकी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। प्रारंभिक जांच में लूट की इस घटना में संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई गई है। इधर, घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *