झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद समेत 4 कांग्रेसियों को निकाला:जिलाध्यक्ष ने भाजपा में शामिल होने पर प्राथमिक सदस्यता समाप्त की

एमसीबी जिले के नगर पंचायत झगराखांड में कांग्रेस ने चार नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, वार्ड नंबर 15 की पार्षद अजीजुन निशा और दो पूर्व उपाध्यक्ष रमेश यादव व सत्तार अली शामिल हैं। यह कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की है। पार्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और वे भाजपा की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। भाजपा में शामिल हुईं झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष-पार्षद बीते 27 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष रीमा यादव और पार्षद अजीजुन निशा ने भाजपा के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली थी। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को डरा-धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। कांग्रेस का आरोप- नेताओं को डराकर भाजपा कर रही सदस्यता अभियान मिश्रा ने आगे कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि भय के कारण भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं, लेकिन भाजपा जिस मकसद से यह कर रही है, उसमें वह सफल नहीं हो पाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले झगराखांड के तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडेय को भी भाजपा में शामिल कराया गया था, इसके बावजूद निकाय चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *