हरियाणा के झज्जर जिले का बेटा अब क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ने लगा है। जहां पहलवानी की दुनिया में झज्जर सबसे आगे है, वहीं अब जिले के बेटे कनिष्क चौहान भी लगातार छाए हुए हैं। कनिष्क चौहान ने बीते दिन देर शाम तक हुए पाकिस्तान की टीम के साथ मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। कनिष्क चौहान को मैन ऑफ द मैच मिलने की खुशी में गांव में आतिशबाजी की गई और जश्न मनाया गया। कनिष्क ने जीत की खुशी और खिताफ मिलने की खुशी उनके परिवार के साथ शेयर की। जिम्बाब्वे में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की टीम में ऑल राउंडर की भूमिका के साथ झज्जर जिले के गांव कुलाना के कनिष्क चौहान भी खेल रहे हैं। कनिष्क चौहान की बेहतरीन परफोरमेंस की बदौलत उन्हें हर मैच में खेलने को मौका मिला और एक बार फिर से कनिष्क चौहान ऑल राउंडर की भूमिका पर खरे उतरे। कनिष्क ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में 29 गेंदों पर 35 रन बनाएं और अपने ओवर स्पैल में एक विकेट भी चटका। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार मैन ऑफ द मैच कनिष्क चौहान ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। इससे पहले कनिष्क ने दुबई में हुए एशिया कप में भी कनिष्क चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैन ऑफ मैच अपने नाम किया था। उस मैच के दौरान कनिष्क चौहान ने 48 रन बनाए थे और अपने बॉलिंग स्पैल में 3 विकेट चटकाए थे। मां बोलीं- बेटे की उपलब्धि पर गर्व कनिष्क मां सरिता चौहान ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी दफा पाकिस्तान के खिलाफ सही मौके पर कनिष्क चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैन ऑफ द मैच पाया है। वहीं उन्होंने कहा कि रात में बेटे से बात करने के बाद ही उन्हें नींद आई। बेटे ने जीत की खुशी और खिताफ मिलने की खुशी उनके परिवार के साथ शेयर की। कनिष्क का मैच में रहा बेहतरीन प्रदर्शन कनिष्क चौहान ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन रकते हुए पहले बल्लेबाजी में अपना हुनर दिखाया और पाकिस्तान के खिलाफ 4 चौकों व एक छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। उसके बाद, बॉलिंग स्पैल में कनिष्क चौहान ने एक विकेट लिया। कनिष्क ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया था जो कि इनिंग के 17 वें ओवर में कनिष्क की बदौलत मिला था। कनिष्क चौहान के बारे में जानिए…


