झपटमारी के दो मामलों में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

माडल टाउन फेज 4-5 में एक महिला का पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं 27 फरवरी को अमरीक सिंह रोड से परस राम नगर वासी रिंकू से 6800 की नकदी लूट के मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थर्मल पुलिस को सुखविंदर कौर ने बताया कि वो 2 मार्च को अपने घर की ओर जा रही थी तभी पीछे से एक बाइक पर आए दो अज्ञात लोग उसका पर्स झपटकर फरार हो गए। उसके पर्स में 4 हजार की नकदी के अलावा एक मोबाइल फोन था। इसके अलावा 27 फरवरी को परसराम नगर की तेजाब फैक्टरी वाली गली के गुरदीप चंद उर्फ रिंकू से 6800 रुपए की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कोतवाली के एएसआई हरिंदर सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *