झांसी में शादी के 7 दिन बाद दूल्हे का सुसाइड:दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था; रेलवे पटरी पर मिली लाश

झांसी में शादी के 7 दिन बाद दूल्हे ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। वह सुबह दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद लौट कर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। जब सूचना पर परिजन रेलवे पटरी के पास पहुंचे तो वहां युवक की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र के भरोसा गांव का है। 11 दिसंबर को हुई थी शादी मृतक का नाम शिवम (21) पुत्र ठाकुरदास अहिरवार था। वह मोंठ के भरोसा गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा जयप्रकाश ने बताया कि शिवम बलरामपुर में अपने जीजा के घर पर रहकर पानीपुरी का काम करता था। 7 दिन पहले 11 दिसंबर को उसकी शादी दतिया के कालीपुरा गांव निवासी काजल से हुई थी। शादी के बाद से बहू घर पर थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे शिवम दुकान से सौदा लाने की बात कहकर चला गया। फिर लौट कर घर नहीं आया। फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। तब उसकी तलाश शुरू की गई। दोपहर में सूचना मिली कि रेलवे पटरी के पास एक युवक की लाश पड़ी है। जब मौके पर पहुंचे तो लाश शिवम की थी। माता-पिता का इलकौता बेटा था शिवम जिस घर में शादी के बाद खुशियों का माहौल था, वहां दूल्हे शिवम की मौत के बाद मातम परस गया। खबर सुनते ही मां अचकुंवर और दुल्हन काजल की चीख निकल गई और वे बेहोश हो गई। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन संगीता की शादी हो चुकी है। पिता खेती किसानी करते हैं। सूचना पर मोंठ पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मोंठ थाना प्रभारी सरिता मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में शिवम के बीमार होने की बात बताई है। वह डॉक्टर से दवा भी लेकर आया था। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। शिवम के सुसाइड करने के कारणों की जांच की जा रही है। ————————- ये भी पढ़ें… रामगोपाल बोले-संभल का प्रशासन 100% झूठ बोल रहा है:मसूद ने कहा-वे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर अटके; मटर 100 रुपए किलो पहुंची संभल और मुस्लिम आरक्षण को लेकर दो बड़े बयान सामने आए हैं। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, “संभल का प्रशासन 100% झूठ बोल रहा है। कभी जांच हुई तो ये प्रशासन वाले जेल जाएंगे। यह बात उन्होंने मंदिर पर कब्जे वाली बात पर कही। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुस्लिम आरक्षण के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर अटके हुए हैं…(पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *