झांसी में सड़क हादसे में MBBS फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है। दोनों आधी रात को बुलेट से हॉस्टल लौट रहे थे। तभी मेडिकल कॉलेज परिसर में तेज रफ्तार बुलेट फेंसिंग से टकराकर उसमें फंस गई। हादसे में बृजेंद्र प्रसाद मीना (24) के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि दोस्त विकास कुमार को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मेडिकल कॉलेज के छात्रों की भीड़ लग गई। विकास को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ICU में उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बृजेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बृजेंद्र प्रसाद मीना राजस्थान के करौली जिले के लांगरा गांव का रहने वाले थे। परिजन झांसी पहुंच गए हैं। दोस्त भी MBBS फाइनल ईयर का स्टूडेंट
बृजेंद्र प्रसाद मीणा झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। बताया जा रहा है कि वह रविवार रात को अपने दोस्त फाइनल ईयर के स्टूडेंट विकास कुमार के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर रात 12:30 बजे दोनों बुलेट से हॉस्टल लौट रहे थे। जब दोनों इमरजेंसी होते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस के पीछे पहुंचे तो उनकी बेकाबू बाइक सड़क किनारे फेंसिंग से टकराकर उसमें फंस गई। इससे दोनों नीचे गिर गए। बृजेंद्र प्रसाद मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज में भी विकास का इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। विकास यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। एक भाई कस्टम में इंस्पेक्टर, दूसरा डॉक्टर
बृजेंद्र प्रसाद मीणा के पिता सदानंद मीना आर्मी से रिटायर्ड हैं। इसके बाद वह सरकारी टीचर हो गए थे। बृजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई पंकज दिल्ली में कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। जबकि दूसरे नंबर का भाई धीरज जोधपुर एम्स से MBBS कर चुके हैं। बृजेंद्र की मौत के बाद परिवार के लोग झांसी पहुंच गए हैं। उनका रो-रो का बुरा हाल है। बृजेंद्र की मां लीला देवी ग्रहणी है। मामले में विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 30 दिन में दूसरे MBBS छात्र की मौत
एक माह के अंदर सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के दूसरे MBBS छात्र की मौत हो गई। इससे पहले दिल्ली के मुंडका निवासी ललित शर्मा (19) की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह MBBS सेकेंड ईयर में पढ़ रहा था। एक दिसंबर को वह ललित शर्मा के साथ हॉस्टल से खाना खाने के लिए बाहर जा रहा था। दोनों पैदल पैरा मेडिकल कॉलेज के बाहर पहुंचे तो गढ़मऊ की तरफ से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ललित को रौंद दिया। 6 दिसंबर को इलाज के दौरान ललित की गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी। ………. ये भी पढ़ें:
3 साल की मासूम को बैडटच किया तो चीख उठी: कानपुर में बच्ची बोली-अंकल ने मेरे कपड़े उतारे, गंदीबात की; शिकायत पर मां-पिता को पीटा
कानपुर सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम के साथ बैडटच मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक उसे अपने घर ले गया। जहां उसने कमरा बंद कर मासूम को बैडटच किया। बैडटच होते ही वो चीख उठी और जोर-जोर से रोने लगी। आरोपी ने उसे चुप कराने का प्रयास किया, उसका मुहं दबाया। मगर उसने रोना बंद नहीं किया। पढ़िए पूरी खबर…


