भास्कर न्यूज | माकड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिनों का शिविर झाकरपारा में आयोजित हुआ। इस दौरान यहां एनएसएस के जिला संगठन शशिभूषण कन्नौजे ने शिविर का निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक में स्वयंसेवकों को शिविर व एनएसएस से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में एनएसएस स्वयंसेवकों का अहम योगदान होता है। स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें मंच पर आने प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत जैन, मुकेश पोयाम, देवेंद्र सेठिया, देवेश शोरी, जिगेश कोमरे सहित अन्य मौजूद थे।


