झाबुआ के पेटलावद में किसानों का चक्का जाम:यूरिया की कमी से हो रहे परेशान, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी

झाबुआ जिले के पेटलावद में यूरिया खाद की कमी से परेशान किसानों ने चक्का जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले यह प्रदर्शन रायपुरिया मार्ग पर मंडी के सामने किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर यात्री बसें फंस गईं। भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि अधिकारियों को लगातार शिकायत करने के बावजूद यूरिया की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरिया खाद सोसायटियों में उपलब्ध है, लेकिन उसकी बिक्री नकद में नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। किसान नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि खुले बाजार में यूरिया ₹500 में बिक रही है, जबकि किसानों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पेटलावद एसडीपीओ अनुरक्ति साबनानी और टीआई निर्भय सिंह भूरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसान यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित होने तक चक्का जाम हटाने को तैयार नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *