झाबुआ जिले में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. बामनिया ने बताया कि 12वीं के अंग्रेजी विषय के लिए जिले भर में कुल 7,618 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 7,423 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 195 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में सुचारु रूप से परीक्षा कराने के लिए कुल 55 केंद्र बनाए गए हैं। अब 13 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें 11,264 विद्यार्थी शामिल होंगे। क्यूआर कोड और जैमर से रुकेगा फर्जीवाड़ा डमी उम्मीदवारों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस वर्ष प्रवेश पत्रों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। किसी भी संदेही छात्र की पहचान तुरंत स्कैन करके जांची जा सकती है। इसके अलावा, जिले के 5 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं के नियमों में बड़ा बदलाव इस बार छात्रों को एक विशेष बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अब सप्लीमेंट्री (पूरक) कॉपी देने की व्यवस्था बंद कर दी है। इसकी भरपाई के लिए मुख्य उत्तर पुस्तिका के पेज बढ़ा दिए गए हैं। भाषा विषय (अंग्रेजी/संस्कृत): 24 पेज की उत्तर पुस्तिका। अन्य विषय: 32 पेज की उत्तर पुस्तिका। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को उत्तरों की लंबाई के बजाय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अंक इसी आधार पर दिए जाएंगे। शिक्षकों की ड्यूटी के लिए सख्त नियम परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त गाइडलाइन जारी की है:


