पेटलावद के राजापुरा मोहल्ले की निवासी पार्वतीबाई ने जनसुनवाई में शिकायत की कि उनकी पेंशन पिछले कई महीनों से नहीं मिल रही है। इससे उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पति के निधन के बाद मिल रही थी पेंशन पार्वतीबाई के पति बाबूलाल दगल नगर परिषद पेटलावद में सफाई कर्मचारी थे। उनका सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से उन्हें नियमित पेंशन मिल रही थी। पार्वतीबाई ने बताया कि अक्टूबर 2025 से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आई। उन्होंने सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी कर ली थीं, लेकिन विभाग की ओर से पेंशन जारी नहीं की गई। महिला बोलीं-कमाई पर दूसरा पेंशन रुकने के कारण पार्वतीबाई के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। उनके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। उम्र के इस पड़ाव में वे अक्सर बीमार रहती हैं और दवाई खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। पार्वतीबाई ने यह भी बताया कि उनके पति के सेवाकाल के दौरान बचे हुए अर्जित अवकाश की राशि का भुगतान नगर परिषद द्वारा लंबे समय से रोका गया है। उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन जनसुनवाई में मौजूद नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ एवं सहायक कलेक्टर आशीष कुमार ने वृद्धा की समस्या सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि रुकी हुई पेंशन और अर्जित अवकाश की राशि के संबंध में जल्द ही जांच कर समाधान किया जाएगा।


