डॉ. आंबेडकर के विरुद्ध दिए बयान को लेकर झामुमो ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। रांची जिला कमेटी द्वारा अलबर्ट एक्का चौक पर आयोजित पुतला दहन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी आपत्तिजनक ही नहीं बल्कि संविधान का भी अपमान है। पूर्व मंत्री बैजनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। मौके पर पवन जेडिया, समनूर मंसूरी, बीरू तिर्की, अश्विनी शर्मा व डॉ. हेमलाल कुमार मेहता आदि थे।


