झारखंड आंदोलनकारी जिला समिति गुमला की बैठक, संकल्प सभा को लेकर विस्तृत चर्चा की

भास्कर न्यूज|गुमला आदिवासी कला संस्कृति भवन, घाघरा में झारखंड आंदोलनकारी जिला समिति गुमला की बैठक मुख्य संयोजक सह कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भगत की उपस्थिति में तथा जिला संयोजक लाल देव भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सुरेश भगत द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 08 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड आंदोलनकारियों का गुमला जिले घाघरा प्रखंड देवाकी नर्सरी बागान पर मिलन समारोह सह संकल्प सभा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिले से आने वाले झारखंड आंदोलनकारियों की स्वागत का रूपरेखा तैयार की गई। स्वागत व्यवस्था के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया कि घाघरा के चांदनी चौक तथा देवाकी नर्सरी बागान के पास स्वागत तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा व आने वाले अतिथियों का स्वागत नर्सरी बागान के पास गाजा-बाजा के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरवा (भू-राजस्व, निबंधन सह परिवहन विभाग) तथा मंत्री चमरा लिंडा (अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) झारखंड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो रहे है जिनका स्वागत गाजा-बाजा के साथ किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के विख्यात झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा व सभी आंदोलनकारियों का स्वागत किया जाएगा। संकल्प सभा की शुरुआत झारखंड के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी के िलए विभिन्न प्रखंडों से झारखंड आंदोलनकारियों को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई, जो इस प्रकार है। रायडीह प्रखंड : दुर्गा उरांव, आमला उरांव, ओश्विन टोप्पो, गंदीरा उरांव, पालकोट प्रखंड : निमरोद एक्का, किशोरी प्रसाद, हीरा प्रधान, भुनेश्वर राम, बसिया प्रखंड : कृष्णा गोप, सुरेन्द्र राम, रवि साहू, राजेश बारला, कामडारा प्रखंड : राजकुमार सिंह, विजय कच्छप, फिरण साहू, नवीन कुमार गुप्ता, रमेश साहू, अश्विनी नाग, सिसई प्रखंड : जगदेव उरांव, बाबूलाल सिंह, चंद्रकिशोर उरांव, आनंद टोप्पोभरनो प्रखंड : जयराम उरांव, राजेंद्र तिर्की, सुशील उरांव, चैनपुर प्रखंड : बर्नार्ड टोप्पो, रजनी किरण, डुमरी प्रखंड : बसंत तिर्की, कुमार मिंज, जारी प्रखंड : पावल लकड़ा, गुमला प्रखंड : उदय भगत, बसंत गोप, संजय कुमार भगत, बैरागी उरांव , बिशुनपुर प्रखंड : आजाद अली, सुधा कुमारी भगत, सतीश टाना भगत, सुनीत उरांव, सुशील उरांव, घाघरा प्रखंड : सभी प्रखंड समिति सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई। सभी प्रखंड स्तर से नामित झारखंड आंदोलनकारी अपने अपने प्रखंड क्षेत्र के आंदोलनकारियों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु दिशा निर्देश मॉनिटरिंग करेंगें। साथ ही जिला समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर संख्या भेजते हुए अपने प्रखंड क्षेत्र से आने वाले झारखंड आंदोलनकारी की सूची बना कर जिला समिति को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार भगत (मुख्य संयोजक सह कार्यकारी अध्यक्ष), लालदेव भगत (जिला संयोजक), नारायण भगत (महासचिव), राजकुमार भगत (प्रखंड अध्यक्ष घाघरा), सुरेश भगत(प्रखंड अध्यक्ष घाघरा) मारवाड़ी भगत (प्रखंड उपाध्यक्ष), ओम प्रकाश मिश्रा (सहसचिव), श्री हरि भगत, (प्रखंड कोषाध्यक्ष) श्री बिनोद भगत, श्रीमती सुधा कुमारी भगत, (अध्यक्ष बिशुनपुर) श्री सतीश टाना भगत (सचिव बिशुनपुर)सहित काफी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विनोद भगत द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *