झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के कोटिवार अंक सार्वजनिक कर दिए हैं। यह अंक स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) तथा इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के हैं। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह जानकारी जारी की गई है। जारी विवरण में सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) सहित सभी आरक्षित श्रेणियों के कट-ऑफ अंक शामिल हैं।


